मड़िहान: राजगढ़ ब्लाक के जमुहार गांव में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में राजगढ़ के जमुहार से राजकुमार सिंह निर्वाचित हुए
बताते चले कि इस गांव में पूर्व प्रधान संपत्ति देवी निर्वाचित हुई थी पर उनकी मृत्यु हो जाने से यह सीट रिक्त हो गई थी। सामान्य सीट होने के कारण इस सीट पर उन्हीं के पति सदाफल पुनः चुनाव लड़े। तो उनके खिलाफ गांव के पूर्व बीडीसी राजकुमार सिंह चुनाव लड़े। और एक तरफ चुनाव में पूर्व प्रधान पति को 428 मतों से पराजित करते हुए राजकुमार सिंह निर्वाचित हुए।