मड़िहान: कोन गढ़वा गांव में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान के ऊपर ट्रैक्टर गिरा, किसान की हुई मौत
राजगढ़ थाना क्षेत्र के कौन गढ़वा गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर मेड से टकरा गया और असंतुलित हो गया। जिससे ट्रैक्टर चालक सुभाष पटेल पुत्र स्वर्गीय आदित्य नारायण पटेल ट्रैक्टर पर से गिरकर ट्रैक्टर के पिछला चक्का के पास आ गए। और चक्का उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।