मड़िहान: संत नगर थाने की जमुहार में झटका तार में एलटी करंट जोड़ने पर मृत महिला का एफआईआर हुआ दर्ज
जमुहार निवासी धनेश पटेल के द्वारा अपनी भाभी रजवंती की मौत झटका तार में एलटी लाइन जोड़ने वाले आरोपी राजेश उर्फ पप्पू मौर्य के विरुद्ध तहरीर देकर एफआईआर पंजीकृत कर दिए। जमुहार में 30 अगस्त को मृतक रजवंती खेत से धान की रोपाई कर दोपहर घर आते वक्त झटका तार की जद में आने से एलटी लाइन के करंट से मौके पर ही मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद एफआईआर दर्ज हुआ है।