मड़िहान: राजगढ़ के गरेरी गांव के सरकारी बंधी में मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत वन विभाग की टीम पकड़ने में असफल
बताते चले की गरेरी गांव में बस्ती से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सरकारी बंधी बनाई गई है बंधी में लगभग 15 फीट पानी है। दोपहर में बंधी से बाहर निकलकर लगभग 7 फीट लंबा मगरमच्छ खेत में बैठा हुआ था। खेत पर काम करने जा रहे मजदूर मगरमच्छ को देखकर शोर मचाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोग मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे।