रैपुरा: खमतरा में ग्राम वन समिति की बैठक संपन्न, गुरैया बाबा मैदान का होगा सौंदर्यीकरण
Raipura, Panna | Dec 28, 2025 खमतरा गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन वन परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे के नेतृत्व में किया गया। बैठक में गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि गांव स्थित गुरैया बाबा मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।