रैपुरा: पन्ना-कटनी रोड पर धान मिल में घुसा ब्लैक कोबरा, सर्प मित्र ओपी उरमलिया ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Raipura, Panna | Dec 27, 2025 पन्ना–कटनी रोड पर केन नदी के पास स्थित एक धान मिल में आज शनिवार शाम करीब 7 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ब्लैक कोबरा अचानक मिल परिसर में घुस आया। सांप को देखते ही मिल कर्मचारियों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही सर्प मित्र ओपी उरमलिया मौके पर पहुंचे और सूझबूझ व सावधानी के साथ ब्लैक कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।