बेगूसराय: DRDA सभागार में महिला पर्यवेक्षिकाओं का पोषण ट्रैकर को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जिले में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण का ध्यान पोषण ट्रैकर की मदद से रखी जाएगी. पोषण ट्रैकर एप के जरिए पोषण संबंधी सभी जरुरी आंकड़ों का आसानी से संकलन हो सकेगा. पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से कुपोषित और अतिकुपोषित शिशुओं और माताओं की ट्रैकिंग कर नियमित अंतराल में उनकी देखभाल की व्यवस्था की जा सकेगी. इसको लेकर डीआरडीए सभाकक्ष में महिला पर्यवेक्षिकाओं का पोषण ट्रैकर को लेकर एक प्रशिक्षण दिया गया.