धमतरी: रुद्री के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर बच्चों से मारपीट करने का आरोप लगाया, कलेक्टर से की शिकायत
ग्राम पंचायत रुद्री के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 पदस्थ सहायिका का व्यवहार बच्चों व पालकों के प्रति ठीक नही है। बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका बच्चों से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया जाता है। जिसको लेकर ग्रामीण व पालकगण कलेक्टर कार्यालय पहुँचे थे। और सहायिका को हटाने की मांग कलेक्टर से की है।