लुण्ड्रा: सरगुजा जिले में धान खरीदी में पारदर्शिता से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ, अब तक 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी हुई
आज 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान उपार्जन की वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।