लोहरदगा: झारखंड की पंचायतों को पहली बार मिला छप्पर फाड़ फंड, 15वें वित्त आयोग से ₹2254 करोड़ मिले
झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति दे ने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य के 4345 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर फंड उपलब्ध कराया गया है। केंद्र सरकार से झारखंड को इस वर्ष के अंत तक लगभग 2254 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो राज्य गठन के बाद अब तक की सबसे अधिक राशि बताई