भरथना: बकेवर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच पांच हजार रुपए के दो इनामियां आरोपितों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बकेवर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अलग-अलग जगहों से मंगलवार को जरिए मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5-5हजार रु०के 2इनामियां आरोपितों को गिरफ्तार किया है।शनि पुत्र कृपाल सिंह निवासी जैनपुरनागर थाना जसवंतनगर इटावा इसके अलावा आकाश उर्फ अपाचे उर्फ देवा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी नगला वैस थाना एरवाकटरा जनपद औरैया गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।