आरा: हसनपुरा गांव में हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से छत पर खेल रहा बालक गंभीर रूप से घायल
Arrah, Bhojpur | Nov 2, 2025 शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में रविवार की सुबह हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से छत पर खेल रहा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल बालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी विष्णु शंकर यादव का 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार है।