सहारनपुर: 21 महीने की विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसकी शव फंदे पर लटका मिला है। लड़की के पिता का आरोप है की सास ससुर और पति ने स्कॉर्पियो गाड़ी के चक्कर में बेटी की हत्या की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय दीपांशी के रूप में हुई है दीपांशी की शादी 2 मार्च 2024 को भूरा कॉलोनी निवासी राजेंद्र के बेटे विशाल से हुई थी।