लालगंज: लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का हुआ तबादला, अभय कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दी जिम्मेदारी
पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने की उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने रविवार-सोमवार की आधी रात करीब 12:30 बजे पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किये। जिनमें लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को जिगना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए जिगना के थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को लालगंज थानाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है।