बल्दीराय: बरियौना गांव में कच्ची दीवार गिरने से 13 भेड़ें मलबे में दबकर हुईं मौत, अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरियौना गांव में शुक्रवार भोर सुबह लगभग 4:00 बजे गांव निवासी सूर्यपाल की कच्ची दीवार तेज बारिश की वजह से गिर गई ,इस हादसे में 13 भेड़ की मलबे में दबकर मौत हो गई, वहीं सूचना पर पहुंचे तहसीलदार बल्दीराय ने नुकसान का आकलन हल्का लेखपाल द्वारा करवाते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की प्रक्रिया, शुरू कर दी है