पिड़ावा: भूरखेड़ी में बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरने से गेहूं के खेत में लगी आग, हुआ भारी नुकसान
पिड़ावा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोलाई के भूरखेड़ी गांव में रविवार दोपहर करीब 1 बजे बिजली की लाइन का तार टूट कर नीचे गिरने से गेंहू के खेत में आग लग गई।जिससे भारी नुकसान हो गया है।आग की चपेट में आने से किसान भगवान सिंह रामलाल व बजरंग सिंह भवानी सिंह के खेत में आग लगी।सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो गया।