प्रतापपुर गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जबकि चालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गया। थाना के पुलिस पदाधिकारी ने रविवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। इस मामले में ट्रैक्टर के मालिक और चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।