सलूम्बर: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न, शुद्ध पेयजल आपूर्ति व लंबित कार्यों की हुई समीक्षा
सलूम्बर : कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक में एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला ने पेयजल आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल जीवन मिशन के तहत लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण कर धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।