किरावली: थाना अछनेरा के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर हुआ बवाल, 17 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Kiraoli, Agra | Aug 14, 2025 थाना अछनेरा के बाहर बीती रात को दो पक्षों ने जमकर बवाल किया था। गुरुवार दो बजे 17 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि गाँव नगला अरू आ मे दो पक्षों मे झगडा हो गया था। वही दोनो पक्ष थाना अछनेरा के बाहर जमकर बवाल किया। जिसे लेकर 17 नामजद और 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।