ग्राम पंचायत कोटड़ी में स्वच्छता अभियान को नई गति देते हुए घर-घर कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष बालूराम डांगी एवं विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक दुर्गा बाई ने की। प्रशासक प्रतिनिधि भेरूलाल मीणा भी मंचासीन रहे।