पंचकूला: विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को मिलेगी मजबूती
पंचकूला सेक्टर 1 पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस की दिग्गज नेत्री किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और खास कर दक्षिण हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी उन्होंने कहा कि किरण चौधरी के आने से भारतीय जनता पार्टी को पूरे हरियाणा में मजबूती मिलेगी