कुरई: बादलपार में गौकशी के आरोपी पर सख्त प्रहार, गौवध के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जामुक्त
सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के बादलपार गांव में गौकशी के आरोपीयो के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को बताया गया कि पुलिस ने दबिश देकर करीब 126 किलो गौमांस बरामद किया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वही राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचकर बुलडोजर की कार्रवाई की है।