देेवगढ़: मगरा क्षेत्र ने खोया वीर सैनिक, खेत में करंट लगने से रिटायर्ड फौजी ओंकार सिंह रावत का निधन
मगरा क्षेत्र ने खोया वीर सैनिक, खेत में करंट लगने से रिटायर्ड फौजी ओंकार सिंह रावत का निधन; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई। देवगढ़ के थोरिया गांव में रिटायर्ड फौजी ओंकार सिंह रावत का दुखद निधन हो गया। फौजी रावत अपने खेत में कार्य कर रहे थे तभी अचानक करंट लगने से वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।