ढिकोला में सहकारी समिति लिमिटेड के वेयरहाउस निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने विधिवत रूप से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य बजट में 25 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।