आज दिनांक 21 अक्टूम्बर को दोपहर 3 बजे ग्राम परवलिया में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परम्परा का निर्वहन करते हुए गाय गोहरी पर्व मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मन्नतधारियों ने अपनी मन्नत उतारी। दरसअल दीपावली पर्व के दूसरे दिन यानी आज पड़वा पर गाय गोहरी पर्व मनाया जाता है जिसमे मन्नतधारी जमीन पर लेट कर गायो के झुंड को अपने ऊपर से निकाल कर मन्नत उतारते है।