सिगरा पुलिस ने व्यापारी से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jan 25, 2024 सिगरा पुलिस ने व्यापारी से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार वाराणसी। सिगरा थाने की पुलिस ने व्यापारी को धमकाकर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटर साइकिल व तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।