नर्मदापुरम में रविवार को 7 बजे से हो रही बेमौसम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है, खासकर मक्का और धान की फसल के लिए। अचानक हुई बारिश से खलिहानों में रखी मक्का की फसल भीग गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस बारिश से फसलों में फफूंद लगने और उत्पादन घटने की आशंका है। कई किसानों ने अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए रखी थी जो भींग गई।