गोठरा से मड़ावरा सीएचसी में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर आ रही एक प्रसूता महिला ने जंगल में बच्चे को जन्म दिया है। जिसका एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जो रविवार की शाम करीब 4 बजे से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैक्टर चालक गोठरा से ठनगना गाँव तक दुर्गम रास्ता होने की समस्या बता रहा है और सरकारी एम्बुलेंस सेवा भी नही पहुँच पाने की बात कह रहा है।