असरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार 12 बजे को भूकंप सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया, जो 15 से 28 जनवरी तक जिले भर में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आपदा के समय सतर्कता, सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी देना है।