बेगूसराय: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार की सुबह 9:30 से पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं. एसके महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर छात्राओं का एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा रहा था.