चौमूं: चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पटरियों पर बैठें आक्रोशित रेल यात्री,डेमू ट्रेन को आधे घंटे रोक कर किया प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | Jun 14, 2024 चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्री ट्रेन की पटरियों पर बैठ गए और करीब आधे घंटे तक डेमो ट्रेन को रोक कर रखा। यह डेमो ट्रेन सीकर से जयपुर की ओर जा रही थी। जानकारी में सामने आया कि डेमो ट्रेन में अधिक यात्रीभार के कारण यात्रियों को सफर करने में काफी समस्या आ रही थी। इसे लेकर आज यात्रियों को गुस्सा फूट पड़ा।