रूपनगर: रूपनगढ़ के सुरसुरा गांव क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मनाई जलझूलनी एकादशी विभिन्न मंदिरों से निकली ठाकुर जी की रेवाड़िया
पालकी में सवार होकर निकली ठाकुर जी की रेवाड़िया जलविहार के बाद हुई महा आरती रूपनगढ़ कस्बा क्षेत्र के सुरसुरा गांव क्षेत्र में भी शनिवार को श्रद्धापूर्वक जलझूलनी एकादशी पर्व मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की झांकी के दर्शन किए। सभी झांकियों की सामूहिक महाआरती का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद।