हुज़ूर: भोपाल के बाग मुगलिया इलाके में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, 10 से ज्यादा दमकलों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2024 भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में आज एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं। बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकलें गोदाम तक पहुंचीं। करीब डेढ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका|