मालथोन: किले की मां काली के दरबार में भक्तों की भीड़, सुबह से ही जल अर्पण के लिए लगा तांता
Malthon, Sagar | Mar 23, 2026 चैत्र नवरात्रि के पंचमी को मालथौन किले की प्रसिद्व मां काली के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह चार बजे से भक्तों का तांता लग जाता है। मां काली मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जल अर्पण करने पहुंचने लगते हैं।मां काली मंदिर के बाहर व अंदर वाले भवनों ने फूलों से सजाया गया।