जिला कलक्टर की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने भजनलाल सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों मे कानून व्यवस्था चरमराई नजर आ रही है।