जहानाबाद: टिकुलिया पर गांव से नाबालिग किशोर लापता, तलाश जारी, परिजन परेशान
जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के टिकुलिया पर गांव से 15 वर्षीय किशोर राजीव कुमार लापता हो गया है। राजीव, पिता रविन्द्र यादव, टिकुलिया पर, पोस्ट नगमा का रहने वाला है। वह 25 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजे घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा। उसका रंग शांवला है, बाल थोड़े बड़े हैं तथा उसने काइ रंग का जैकेट और काला ट्राउजर पहन रखा था।