फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 62 में कुछ युवकों ने पत्थर मार कर कार के शीशे तोड़कर की पीड़ित के साथ की जमकर मारपीट
सेक्टर-62 में कुछ युवकों ने पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़ व दिए। साथ ही पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की। आदर्श नगर थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी पीड़ित दीपक ने बताया कि शाम के समय वह अपने भाई रमेश के साथ कार में बैठकर चाप खा रहे थे।तभी शाहपुरा निवासी प्रदीप अपने चार अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया और कहासुनी शुरू कर दी।