नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में बंजरिया पुलिस एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक सूगैली थाना क्षेत्र के छपवा फुलवरिया का नन्दलाल कुमार है। जिस पर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के परिजनों ने अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराया था,पुलिस त्वरित करवाई कर गिरफ्तार की।