सवायजपुर: नवागत एसपी अशोक कुमार मीणा ने सवायजपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, मच गया हड़कंप
नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार शाम को सवायजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाने के कार्यालय, बंदी गृह, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, पुलिस भोजनालय एवं कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करने के बाद संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया।