हरदा: हरदा में अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, संचालक दीपक सोकल ने दी सफाई
Harda, Harda | Mar 25, 2026 हरदा जिले में पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप संचालक दीपक सोकल ने स्थिति स्पष्ट की है। आज 25 मार्च दोपहर 2: 30 बजे उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ रही है।