गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार, पीड़ित ससुर ने दर्ज कराया मुकदमा
शुक्रवार को विवाहिता के ससुर ने गभाना थाना में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रवधु 17 मार्च की सुबह वीरपुरा निवासी एक युवक के साथ घर से फरार हो गई। आरोप है कि वह करीब 45 हजार रुपये के साथ जेवरात और अन्य मूल्यवान सामान भी अपने साथ ले गई है। परिजन उसे काफी तलाश कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका।