विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल के प्रति आस्था रखने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य भी शामिल हैं। बुधवार सुबह 4:00 के लगभग पूरी टीम अपने कोचिंग सदस्यों के साथ बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन पहुंची। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ आई सभी खिलाड़ियों ने तड़के होने वाली भस्माआरती में हिस्सा लिया।