मंदसौर: कांग्रेस नेता श्याम सेठिया और उनके भाई ओम सेठिया सहित 4 आरोपियों की जमानत याचिका हाईकोर्ट से निरस्त
बसंत गृह निर्माण समिति के मामले में कांग्रेस नेता श्याम सेठिया, उनके भाई ओमप्रकाश सेठिया सहित 4 आरोपियों की जमानत याचिका उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में दूसरी बार गुण दोष के आधार पर निरस्त हो गई। उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर द्वारा 4 मार्च 2024 को सुनवाई कर पैसा सुरक्षित रखा था। इसके बाद माननीय उच्चतम न्यायालय के खंडपीठ इंदौर के न्यायाधीश ने जमानत निरस्त कर दी।