शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नहटौर के ग्राम मंडोरी निवासी घनश्याम सिंह के ईख (गन्ने) के खेत में अचानक एक गुलदार घुस गया। खेत स्वामी और वहां मौजूद ग्रामीण निपेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, नितिन कुमार, प्रिंस कुमार, मुकुल कुमार, अमन सिंह और गजेंद्र सिंह, बाला देवी तथा कविता देवी आदि ने गुलदार को खेत में घुसते हुए देखा।