पलामू जिले के 55वें उप विकास आयुक्त के रूप में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे जावेद हुसैन ने पदभार ग्रहण किया। वहीं निवर्तमान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी डीआरडीए व विकास शाखा के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद श्री हुसैन ने कहा कि निवर्तमान उप विकास का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।