उज्जैन शहर: महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के 5 दिनों में ₹1.22 करोड़ से अधिक राशि के लड्डू प्रसाद की हुई बिक्री
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में भगवान श्री महाकाल के लड्डू प्रसाद का विक्रय किया जाता है। महाकाल मंदिर सहायक प्रशासक ने रविवार को बताया कि इस बार श्रावण महीना शुरू होने के पांच दिन में ही 1 करोड़ 22 लाख से अधिक राशि के लड्डू प्रसाद का विक्रय हुआ है।