उज्जैन शहर: श्रावण महोत्सव के पहले दिन त्रिवेणी संघ्राहलय मे शास्त्रीय गायन, तबला वादन व कथक प्रस्तुति।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के गौरवशाली आयोजन 19 वॉ अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2024 शिव सम्भवम की पहली संध्या में दीप प्रज्जवलन के पश्चात कार्यक्रम के प्रारंभ में पहली प्रस्तुति रतन मोहन शर्मा के शास्त्रीय गायन की हुई । उसके पश्चात उज्जैन की संस्था गेबी साहब ताल वाद्य कचहरी द्वारा पं.श्री रामचन्द्र चौहान के निर्देशन में समूह तबला वादन और कथक भी हुआ।