नवाबगंज: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के कंथरिया महिला की खातिर दुश्मन बने भाई,एक ने दूसरे पर तलवार चलायी
बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र के कंथरिया में एक महिला को लेकर दो भाई दुश्मन बन गए। पति से अलग होने के बाद महिला अपने देवर के साथ रह रही थी। इससे नाराज पति ने अपनी पत्नी और भाई पर तलवार से हमला कर दिया गया। बिथरीचैनपुर थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। बिथरीचैनपुर के कंथरिया निवासी महिला का पति विनोद शादी के बाद परेशान करता था।