भीलवाड़ा: 100 फीट रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटर के चार्जर में शॉर्ट सर्किट से कैफे में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
गांधीनगर थाना क्षेत्र के तहत 100 फीट रोड पर स्थित एक कैफे में बीती देर रात इलेक्ट्रिक स्कूटी के चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग लगने के दौरान कैफे में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर फटने से धमाका इतना जोरदार था कि दुकान का शटर दूर जाकर गिरा और दीवारों में दरारें आ गई और कैफे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।