राजनगर प्रखंड का प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भीमखन्दा इन दिनों सैलानियों के लिए एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर कर सामने आया है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और पौराणिक मान्यताओं के कारण यह स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लोक मान्यताओं के अनुसार भीमखन्दा का संबंध महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान महाभारत